नर्मदापुरम / सुप्रसिद्ध सेठानीघाट पर सत्संग भवन में आज संचारी संगीत केंद्र के तत्वावधान में नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की विभिन्न रागों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें कु. आरना देव तिवारी और कु. शिक्षा गुबरेले ने राग जौनपुरी की युगल प्रस्तुति दी। कु. आराध्या तिवारी ने राग तोड़ी, अनय गौर ने राग बिहाग की प्रस्तुति दी। आकाशवाणी भोपाल से शास्त्रीय संगीत की ग्रेडेड कलाकार कु. सिद्धा साई ने बिलासखानी तोड़ी राग की एवं खैरागढ़ से पधारे शास्त्रीय संगीतकार मयंक बिसेन ने राग चारुकेसी में ख्याल गायकी की। अंत में अथर्व दुबे ने नटभैरव राग की प्रस्तुति सारंगी वादन से की तबले पर क्रमशः संगत ऋषभ विजय योगी, उत्कर्ष तिवारी और अनुल्प चौबे ने शानदार प्रस्तुति दी, तानपुरे पर कु. निकिता पटेल और राजेश्वरी भदौरिया ने संगत की । कार्यक्रम में पूर्व विधायक पं. गिरिजा शंकर शर्मा, संचारी संगीत केंद्र के प्रमुख संगीतकार प्राण कृष्ण साई, अजय सैनी, श्रीमती अमिता साई, सुश्री शीलू तिवारी, प्रशांत मुन्नू दुबे, आकाश जैन, जीत वैश्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

