

नर्मदापुरम / ईद मिलादुन्नवी के मौके पर निकाले गए जुलूस में नपा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जीरो वेस्ट इंवेंट को ध्यान में रखते हुए जुलूस के पीछे अलग से वाहन चलाया गया। और जुलूस पर हुई पुष्प वर्षा के अवशेष के साथ ही प्लास्टिक की वस्तुओं को सड़क से तत्काल हटाया गया। इस कार्य में मुस्लिम समाज के द्वारा भी विशेष सहयोग किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में समूचे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही ईद मिलादुन्नवी त्यौहार पर निकाले जुलूस के पीछे जीरो वेस्ट को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाए गए। जैसे जैसे जुलूस आगे बढ़ रहा था स्वच्छतादूत और वाहन भी पीछे चल रहे थे। फूल, पानी की बोतल, पन्नी सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री को हटाया और तत्काल सड़क को साफ किया गया। व्यवस्थाओं में विशाल शर्मा, सतीष यादव, रामसिंह यादव, आनंद केवट, राजेश लुटारे, संजय लुटारे, अतिक्रमण दल से शेख शिकंदर, सतीष रघुवंशी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

