
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा लागतार अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है। वुधवार दिनांक 26.8.26 थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा हरियाली रोड हरियाली के पास मुखबिर की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की गयी। रेड कार्यवाही के दौरान दीपेन्द्र सरयाम पिता कन्हैया सरयाम उम्र 20 वर्ष नि. कचरापट्टी के पास नर्मदापुरम द्वारा उपयोग में लायी जा रही TVS ज्युपीटर से करीबन 26 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत करीबन 27,390/- रु जप्ती की। इसी प्रकार रेड के दौरान दुर्लभ पिता सीताराम श्रीवास उम्र 34 वर्ष नि. नाई मोहल्ला ग्वालटोली के उपयोग में लायी जा रही TVS ज्युपीटर से करीबन 8 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 7,820/- रु जप्ती की एवं अवैध शराब के परिवहन में लायी जा रहे उक्त दोनों वाहन TVS ज्युपीटर कीमत करीबन 1,30,000/- रु जप्त की गई। उक्त दोनों प्रकरण में कुल अवैध शराब 34 लीटर एवं 02 ज्युपीटर (कुल मशरुका 1,65,210/-) को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात एवं सउनि प्रवीण शर्मा, आर. जितेन्द्र राजपूत एवं आर. कपिल विश्वकर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

