
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम विभाग बैठक अभिनंदन भवन पुरानी इटारसी में प्रांत सह मंत्री व नर्मदापुर विभाग के पालक जितेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुई। संगठन विस्तार को लेकर नवीन दायित्व की घोषणा की। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, विभाग मंत्री गिरिजा शंकर राजपूत, जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे की अनुशंसा पर संदीप यदुवंशी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। संदीप यदुवंशी संगठन के विभिन्न दायित्वों पर सक्रिय रूप समाज के साथ खड़े होकर अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे है। साथ ही श्रीमती अर्चना मालवीय को विहिप मातृशक्ति नर्मदापुरम जिला संयोजिका बनाया गया। उन्हें सभी कार्यकर्ताओं स्नेहजनो, सामाजिक बंधुओ ने नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी।

