


नर्मदापुरम / शहर में वुधवार 26 अगस्त को बहुत अकीदत और मोहब्बत के साथ पैगम्बर हजरत मुहम्मद का यौमे विलादत जन्मदिन मनाया गया। जुलुस सुबह 8:30 बजे सानी जामा मस्जिद बालागंज से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक से बोर्ड स्कूल, सराफा बाजार, फाजिल मंजिल होकर हीरो होंडा शोरूम, इंदिरा चौक इतवारा बाजार के पास जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शहर के विभिन्न इलाकों बड़ी बजरिया, सदर बाजार, मोमिनपुरा, ईदगाह, जुमेरती, आजमगढ़, बालागंज, मालाखेड़ी एवं अन्य जगहों से आकर सम्मिलित हुए और लोगों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ जुलूस निकाला। जिसमें जुलूस का जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया और लंगर के इंतजाम किए गए और जुलूस में समापन के दौरान लोगों को पुरस्कार वितरण दिया गया। उसके बाद मुफ्ती मोहम्मद शमीम अख्तर ने देश के लिए अमन और चैन की दुआ की। इसमें प्रमुख रूप से शहर काजी अशफाक अली, हफीज अब्दुल अलीम, फैजान उल हक, कारी जाफिरुद्दीन, जब्बार खान, मुबीन खान, शेखहबीब, साकिर खान, अब्दुल वाहिद, हाफिज अतीक, गुलाम मुस्तफा, गफ्फार खान, शेख पप्पू, समीम कुरेशी, नावेद कुरैशी, रिजवान खान, अफजल सिद्दीकी, मेराजउल हक, गुलामहैदर, फारुक खान, फुरकान खान, दिलावर बाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट नितिन टाले, एसडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीओपी पुलिस जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, यातायात डीएसपी सतीश मिश्रा, सीएमओ वैभव देशमुख एवं देहात थाना प्रभारी उषा मरावी आदि उपस्थित रहे। अंजुमन मुफीदुल इस्लाम कमेटी नर्मदापुरम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

