
नर्मदापुरम / स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा कचरा फेंकने पर समय-समय पर जुर्माना किया जा रहा है। उसके बावजूद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। शहर के मध्य सात रास्ता के पास अमर चौक पर भी यही हाल देखा जा रहा है कि लोग रात में दुकान बंद होने के बाद आसपास के निवासी कचरा फेंक कर चले जाते हैं और कचरे के पास सूअर एवं गाय आकर उस कचरे को खाते हैं, जिससे कचरा चारों तरफ फैला रहता है । बारिश के दिनों में वायरल फीवर भी चल रहा है। इस और भी नगर पालिका प्रशासन को ध्यान देकर जो कचरा डाल रहे हैं, उन पर कार्यवाही करना चाहिए। बता दे कि विगत दिवस रसूलिया स्थित ओम शक्ति शोरूम पर नगर पालिका अधिकारी द्वारा कचरा फेंकने पर जुर्माना किया गया था।

