
नर्मदापुरम / ग्राम जुझारपुर रेल्वे केबिन से रेल कर्मी आर एल साहू ने वन्य जीव संरक्षक अभिजीत यादव को सुचना दी कि जब वह ओल्ड ड्यूटी रूम, जो की न्यू केबिन के सामने बना हुआ है, वहा लंच करने गए थे। जेसे ही उन्होने कमरा खोला तो रुम में बनी पत्थर की बेंच पर उन्हे एक बड़ा सांप दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव एवं सर्पमित्र सचिन दुलारे ने मौके पर पहुंच कर केबिन के रूम में पत्थर की बेंच के नीचे छिपे हुए उस (indian rat snake/non venomous) घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप करीब 7 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

