
नर्मदापुरम / खेल की बात पी.एम. मोदी के साथ खेलो इंडिया संवाद
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के निर्देशन में शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्राचार्य डाॅ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं खेल विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री द्वारा खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात पी.एम. के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवा कनेक्ट कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। खेलो इंडिया संवाद का लाइव प्रसारण दिनांक 27 अगस्त 2026 को सुबह 10ः00 बजे से किया जाना है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगीता अहिरवार ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के दो बी. श्रेणी में चयनित महाविद्यालयों में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं युवा सम्मिलित होंगे। महाविद्यालय द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को इससे युवा कनेक्ट कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की गई है । युवा संवाद के माध्यम से एक ऐसा मंच तैयार करना है ताकि खेल परिवेश, प्रतिभा विकास, सुशासन और विकसित भारत पर युवाओं के बिचार एवं दृष्टिकोणों को नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. जी.सी. पांडे, डाॅ. रागिनी सिकरवार, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, एन एस एस अधिकारी काजल बाथरे, कार्यक्रम नोडल अधिकारी कुमारी पूजा गोस्वामी के सहयोग से किया जाएगा।

