


नर्मदापुरम / मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज की पावन प्रेरणा एवं मंगल सानिध्य में विनम्र वाणी परिवार की ओर से राष्ट्रीय सैनिक सम्मान समारोह 22 और 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली यूनिवर्सिटी रगवी स्टेडियम के मल्टी परपस हाल में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार, परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव, संजय कुमार, ब्रिगेडियर सुनील जैन, दिल्ली हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट, दिल्ली नगर निगम महापौर, उद्योगपति, वरिष्ठ समाजसेवी एवं एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संतोष शर्मा के सानिध्य में धर्म प्रहरी और राष्ट्र प्रहरी का भव्य मिलन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभावान सैनिकों का सम्मान हुआ। 19 शहीद परिवारों सहित तहसील सिवनी मालवा के छोटे से ग्राम अर्चनागाँव, शिवपुर से भारतीय सेना के एक्स सर्विस मेन सूबेदार मेजर मधु सूदन राठौर पिता रमेश चंद्र राठौर के परिवार को सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण राठौर परिवार ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजक के श्री विद्या विनम्र चातुर्मास समिति 2026, विनम्र वाणी परिवार नई दिल्ली थे।

