

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में चतुर्थ वर्ष आयोजित श्री शिव महापुराण का आयोजन कथा प्रवक्ता पंडित नीलेश शास्त्री मां नर्मदा भक्ति पथ आश्रम अर्चनागांव बालों के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का वाचन कर अपने जीवन को पापों से मुक्त करने शिव की महिमा का गुणगान किया गया। सावन मास में कथा सुनने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं इस दौरान कथा सुनने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कथा श्रवण मात्र से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में प्रेम सुख और आरोग्य बना रहता है। कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया भक्तों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर भक्तजन संतोष वर्मा, ईश्वर जमीदार, जगदीश लोवंशी, अजय बसोतिया, ध्रुव शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, आदर्श शर्मा, पवन कुमार, विनोद कुमार, दिव्यांश शर्मा, दिनेश लोवंशी, रामस्वरूप लोवंशी, ओम लोवंशी समस्त भक्तजन उपस्थित रहे ।

