
नर्मदापुरम / दिनांक 24/8/2026 को मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त महासंघ के पदाधिकारी विभाग की आयुक्त श्रीमती निधि निवेदिता से संचानालय जाकर मुलाकात कर विभिन्न मांगो एवं समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा। संयुक्त मंच के समस्त पदाधिकारी श्रीमती रामेश्वरी मेश्राम, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पार्वती आर्य, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रंजना राणा, प्रदेश महामंत्री सहित श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, श्रीमती शीलावान, श्रीमती ज्योति अहिरवार, श्रीमती मोहिनी कुशवाहा, श्रीमती मोती बाई मेहरा, कुमारी गीता धुर्वे एवं श्रीमती सुशीला यादव नसरुल्लागंज जिला सीहोर सहित संगठन की सभी मातृ शक्ति ने विभागीय आयुक्त से विस्तार से चर्चा की एवं आयुक्त ने बिंदुवार समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया कहा गया, कि कोई भी कार्यकर्ता सहायिका अपने केंद्र के प्रति लापरवाही ना करें जो सच्ची बात है जो रिपोर्टिंग है, वह बिल्कुल निष्पक्ष करें। किसी के दवाब में आकर कोई रिपोर्टिंग ना करें। गलत जानकारी विभाग की एप्पो में ना भरे, समय पर मानदेय दिया जाएगा। आप लोगों की जो वास्तविक समस्याएं हैं उनके लिए आयश्यक कार्यवाही की जावेगी। आप समस्याएं मुझे बताएं मैं तत्काल निराकरण करूंगी। पदाधिकारीयों द्वारा संयुक्त मंच के माध्यम से हाई कोर्ट से जीते कैसे कार्यकर्ताओं के पक्ष में एरियस एवं ग्रेच्युटी के बारे में चर्चा की गई। आयुक्त ने उसका भी निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया तथा ज्ञापन के समस्त बिंदुओं को बिंदु बार डायरी में नोट कर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा की और उनमें सुधार लाने की बात कही गई। संयुक्त मंच की पदाधिकारी सुमित्रा देवी द्वारा एवं रंजना राणा द्वारा बताया गया कि, कार्यरत रहते हुए कार्यकर्ता सहायिका की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके परिवार के एक सदस्य बेटी एवं बहू को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। हम लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाए एवं जो कार्यकर्ता सहायिका अविवाहित रहते हुए नियुक्त हो जाती हैं और बाद में उनका विवाह हो जाता है, तो उन्हें स्थानांतरण का लाभ दिया जाए। साथ ही मोबाइल उपलब्ध कराया जाए एवं सिम का नेटवर्क नहीं चल रहा है तो जो नेटवर्क वर्तमान में उपलब्ध है वह सिम वितरण कराई जाएं। रजिस्टर बनाने का दाबव ना दिया जाए दो में से किसी एक ऐप पर ही सारी एंट्रीया कराई जाएं, आयुक्त का सभी आभार व्यक्त किया ।

