
नर्मदापुरम / इंडियन डेंटल मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुणाल चौधरी व उनकी टीम के सहयोग से रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा सनराइज स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 150 छात्र छात्राओं का दंत परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह, मेडिकेटेड पेस्ट, ब्रश प्रदान किए गए एवं उन्हे अपने दांतों की देखभाल करने का तरीका बताया गया। जरूरत मंद बच्चों को दांतों के निशुल्क इलाज हेतु डॉ चौधरी द्वारा क्लिनिक आकर कराने को कहा गया। अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि हर महीने नर्मदापुरम के विभिन्न स्कूलों में इस तरह के केम्प आयोजित किये जाएंगे साथ ही जो बच्चे तंबाकू, पाउच का सेवन कर रहे हैं, उन्हें इस लत को छुड़ाने के लिए विशेष सहयोग एवं सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में नर्मदापुरम रोटरी क्लब रॉयल के सहायक मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, प्रदीप गिल्ला, अभिषेक दुबे, महेश चौकसे, पूर्व अध्यक्ष अनुपम दुबे, शैलेंद्र चौकसे सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित यहा। कार्यक्रम के अंत मे सचिव शिवम बोहरे ने आभार व्यक्त किया।

