
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में केसला थाना प्रभारी राहुल रायकवार और उनकी टीम ने एक आदिवासी के घर से भैंस चुराने वाले चोरों को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में केसला थाना प्रभारी राहुल रायकवार ने बताया कि केसला थाना अंतर्गत ग्राम रतिबंदर निवासी नीलेश भल्लवी के घर से इटारसी के भाट मोहल्ला निवासी भानू उर्फ छोटू भाट ओर उसके अन्य साथियों ने मिलकर भैंस चोरी कर ले गए।इस मामले में केसला थाना पुलिस ने फरियादी नीलेश भल्लावी की रिपोर्ट पर भानू उर्फ छोटू भाट ओर उसके साथ आए अन्य साथी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त भैंस को एक पिकअप में छोटू उर्फ भानू और अन्य लड़के उसे बेचने के लिये भोपाल लेकर गये है। उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक शहजाद खान, आर. अमित, आर. राहुल सहित मवेशी के मालिक नीलेश भल्लावी, राजेन्द्र पवार निवासी केसला, रामपाल उइके निवासी नया रतिबंदर को लेकर मुखबिर के बताये स्थान भोपाल बंद स्लाईडर हाउस जीन्सी चौराहे के पास हाट बजार ब्रिज के नीचे जहाँगीराबाद पहुंचे । जो आसपास तलाश करने पर फरियादी ने अपनी भैंस दूर से पहचानी जिस पर 18 नम्बर अंकित था। भैंस एक लड़का लेकर खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर दाँये बाँये होने लगा । जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम भानू उर्फ छोटू भाट निवासी भाट मोहल्ला इटारसी का होना बताया। भानु को लेकर पुलिस केसला थाना लाई जहां पर आरोपी ने भैंस चोरी करना बताया एवं आरोपी की निशानदेही पर अन्य दो ओर आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी भानु उर्फ छोटू, फारुक पिता मोहम्मद रफीक, हुकुम सोलंकी पिता हरि निवासी भौरा को गिरफ्तार कर सभी वैधानिक कार्रवाई उपरांत तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।

