
नर्मदापुरम / शहर सहित आसपास के क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। इटारसी थाना अंतर्गत प्लैटिनम वेयरहाउस पीपलढाना से बदमाश पांच बोरी मूंग की चुरा कर ले गए । इसको लेकर मयंक तिवारी ने मामला दर्ज कराया। मूंग की कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है । इसके साथ ही इधर केसला थाना अंतर्गत फरियादी नीलेश के घर से आरोपी भानु और उसके साथी द्वारा एक भैंस चुरा ले गए जिसको लेकर मामला दर्ज कराया गया, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही सोहागपुर थाना अंतर्गत सेमरी हरचंद में शेर सिंह के घर से बोलेरो चुरा कर बदमाश रफू चक्कर हो गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोलेरो की कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है। सभी मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

