नर्मदापुरम / पिपरिया / जीव जंतु कल्याण एवं कृषि शोध संस्थान द्वारा गुजरात के सोमनाथ से असम राज्य के कामाख्या तक बीस हजार किलोमीटर की बासठ दिनों की गौ राष्ट्र यात्रा का पिपरिया शहर में आगमन हुआ। देश के सात राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल से होकर असम राज्य में प्रवेश करने वाली इस गौ राष्ट्र यात्रा का सोमवार को शहर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पचमढ़ी रोड स्थित पदम श्री तिराहा पर कतिया समाज समिति नवयुवक संगठन विकासखंड स्तरीय कतिया समाज समिति, संत भूरा भगत कतिया समाज निस्वार्थ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं समिति सदस्यों ने गौ राष्ट्र यात्रा में शामिल गौ रक्षक एवं गौ भक्तों का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्पहार एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने में बालों में प्रमुख रहे विष्णु प्रसाद जावरे सेवानिवृत शिक्षक, मनोज नगोत्रा, राजेश कुमार ग्यारसे, सचिन कुमार आरसे, अंकित जावरिया, शैलेंद्र जावरिया, पूरन नागवंशी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ज्ञात हो यह यात्रा कालिंदी गौशाला एवं एग्रो टूरिज्म के द्वारा निकाली गई। शहर में यात्रा का नेतृत्व भारत सिंह राजपुरोहित के द्वारा किया गया।

