
नर्मदापुरम् / नारायण नगर नाले के पास अमृत 2.0 का कार्य कर रही दंडोतिया कंस्ट्रेक्शन कंपनी द्वारा पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। जिससे नगर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरो ंके माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जल प्रदाप शाखा प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्री जैन ने बताया कि नारायण नगर नाले के पास अमृत 2.0 योजना के तहत कार्य कर रही दंडोतिया कंस्ट्रेक्शन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। जिससे रसूलिया, फेफरताल, भीलपुरा, ईदगाह आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई की जाएगी। साथ ही जिन नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्या आती है वे सीधे नगरपालिका कार्यालय में संपर्क करें उन्हें नि:शुल्क टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा।

