
नर्मदापुरम / स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (गुजराती), नर्मदापुरम में आज ‘उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया एवं उमंग जीवन कौशल प्रभारी श्रीमती ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के उमंग हेल्थ डिपार्टमेंट से परामर्शदाता (काउंसलर) शुभम संतौरे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु स्वास्थ्य जागरूकता शुभम संतौरे ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व उपयोगी जानकारी साझा की किशोरावस्था की समस्याएं सत्र के दौरान विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों तथा समस्याओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। झिझक मिटाने की सलाह काउंसलर श्री संतौरे ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या, बीमारी या व्यक्तिगत उलझन को छिपाएं नहीं, बल्कि बेझिझक होकर अपने शिक्षकों एवं काउंसलर से साझा करें ताकि समय पर उसका उचित समाधान किया जा सके।

