
नर्मदापुरम / शहर के मालाखेड़ी स्थित तुलसी विद्यामंदिर में तुलसी जयंती का आयोजन सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि
पूर्व विधायक प॔. गिरिजा शंकर शर्मा ने महाकवि तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की सुदीर्घ परंपरा के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। माखन नगर से आमंत्रित कवयित्री कीर्ति वर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। स्थानीय कवि बाबूलाल कदम, रेखा कापसे कुमुद, मनोज परसाई, महेंद्र तिवारी, नवीन हरियाले एवं संचालन कर रहे सुभाष यादव भारती ने अपनी बहुप्रशंसित कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रसन्न हर्णे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पं. गिरीमोहन गुरु कृत तुलसीदास चालीसा का लोकार्पण भी किया गया।

