
नर्मदापुरम / भारत सरकार के ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’ को गति प्रदान करने एवं किशोरियों में स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नर्मदापुरम शाखा द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम में हीमोग्लोबिन जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में छात्राओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऊंचाई एवं वजन सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। सेठा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. एवं भारत विकास परिषद के संरक्षक लायन अतुल सेठा एवं उनकी टीम द्वारा 68 छात्राओं की बीपी, ब्लड शुगर, ऊंचाई एवं वजन की जांच की गई। वहीं श्री प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक के डॉ. अवधेश सिंह राजपूत, स्नेह मेहरा एवं उनकी टीम द्वारा 35 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर छात्राओं को आवश्यकता अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती भारती मिश्रा, श्री गुवरेले एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। भारत विकास परिषद की ओर से श्रीमती वंदना शर्मा, प्रांत संयोजक महिला सहभागिता, डी.एस. दांगी जिला समन्वयक, अमन दुबे अध्यक्ष, नलिन कुमार पटेल सचिव, श्रीमती उषा अग्रवाल संयोजक महिला सहभागिता एवं संयोजक सेवा चंद्रशेखर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में भारत विकास परिषद के सदस्य एवं लायंस क्लब होशंगाबाद अध्यक्ष लायन हरिसिंह चौहान एवं लायन सुभाष बरेले, लायन मुन्नालाल जैन का भी विशेष सहयोग रहा। जांच एवं व्यवस्थाओं में प्रवीण चौधरी, अभिषेक मौर्य, बालाराम यादव, प्रवीण अहिरवार एवं सुनील दीक्षित सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत किशोरियों एवं युवतियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति सजग करना था।
इस अवसर पर छात्राओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचा।
भारत विकास परिषद द्वारा कहा गया कि परिषद समाज के विभिन्न वर्गों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा एवं संस्कार से जुड़े कार्यों के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

