

नर्मदापुरम / नागपंचमी के पावन पर्व पर ग्राम डोंगरवाड़ा में परंपरा को निभाते हुए रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के बीच मुख्य यजमान रीना महेश चौकसे एवं परिवार सहित ग्रामवासियों ने धर्माचार्य सोमेश परसाई के आचार्यत्व में विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान आचार्य श्री परसाई ने रुद्राष्टाध्यायी के अध्यायों की व्याख्या करते हुए भक्तों को धर्मोपदेश दिया। उन्होंने कहा कि “भगवान औघड़दानी हैं, उनसे भक्तों को कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं होती वे तो अपने भक्तों को बिना मांगे ही सब कुछ प्रदान कर देते हैं।” आज नागपंचमी और सोमवार का विशेष संयोंग है आज के दिन शिव पूजन से काल सर्प सहित अन्य दोषों से मुक्ति मिलती है।
आरती और भव्य श्रृंगार….
रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान की संगीतमय स्तुतियों का गान किया गया। इसके बाद भगवान का मनमोहक और सुंदर श्रृंगार किया गया, जिसे देख सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अंत में दिव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विशेष सहभागिता….
ग्राम के सरपंच माखन कीर ने बताया कि डोंगरवाड़ा में इस परंपरा का यह 15 वां वर्ष है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी समस्त ग्रामवासियों ने रुद्राभिषेक में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। रुद्राभिषेक में प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष नीतू यादव, बुदनी नपं अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, अरुण शर्मा, गोविंद राय, राहुल सोलंकी, गोकुल पटेल, ज्योति महेश चौरे, पार्षद नयना सोनी, कंचन सिंह ठाकुर, घुड़िया कीर, विपिन जैन, अनुपम दुबे, शक्ति सिंह रघुवंशी, पप्पू भदौरिया, संतोष साहू, शैलेन्द्र कौरव, अभिषेक गौर, कन्हैया दायमा, श्रीजीत ठाकुर, सुनील, शैलेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण परिजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

