
नर्मदापुरम / हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन आज सोमवार 17 अगस्त को किया जाएगा। तिरंगा यात्रा नर्मदांचल पत्रकार भवन कोठी बाजार से दोपहर 12 बजे निकलेगी। इस मौके पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, एडीएम राकेश शुक्ला, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका चौकसे सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारगण, समाजसेवी स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी सहित शहरवासी शामिल होंगे। यह बाइक रैली रहेगी और जिनके पास हेलमेट है वह हेलमेट लगाकर आना है । बाइक तिरंगा रैली कोठी बाजार से एसपी ऑफिस चौराहे तक पहुंचकर वापस पत्रकार भवन पहुंचेगी । राष्ट्र भावना के चलते आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।

