
नर्मदापुरम / स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष में शहरी परियोजना के सेक्टर दो के आंगनबाड़ी केंद्र 29 वार्ड 11 जनकपुरी में छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा में उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर 15 अगस्त मनाया। कार्यक्रम में श्वेता मुद्गल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सुखिया रैकवार, सहयोगिनी सदस्य अध्यक्ष प्रियंका दुबे एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।

