

नर्मदापुरम / जिला कलेक्टर एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से दिनांक 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज महाविद्यालय में देशभक्ति आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी.सी.पांडे, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.पुष्पा दुबे, डॉ. आर.बी. शाह, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. वैशाली लाल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री काजल बाथरे, इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा गोस्वामी, डॉ. आभा बाधवा, डॉ. निशा रिछारिया, डॉ. प्रीति ठाकुर, अंकिता तिवारी एवं कु. श्वेता वर्मा सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं नेशनल कैंपर प्रेरणा पाल, स्टेट कैंपर सलोनी दुबे, तनु रजक, किरण अहिरवार, रोशनी, रंजीता, उमा, निशा, सानिया, कशिश ने अपना सहयोग प्रदान किया एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

