
नर्मदापुरम / नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को समेरिटंस स्कूल एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खिलाड़ियों से नशा मुक्ति समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके। इस कार्यक्रम में सचिन खम्परिया, एनआईएस हैंडबॉल कोच ऑस्कर एरिन मोजीस, विनोदकुमार साहू एवं वैशाली तिवारी उपस्थित रहे। समाज को नशा मुक्ति बनाने में खेल एवं खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान है।

