
इटारसी / सोसाइटी ऑफ डिजिटल एंटरप्रिन्योर, सोडेस नई दिल्ली द्वारा इटारसी में मंजारिया कंप्यूटर यूथ, घरेलू महिलाओं को निःशुल्क, कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेट करने के साथ साइबर सिक्योरिटी की भी शिक्षा दी जा रही हैं। कोर्स के उपरांत कैप जेमिनी का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता हैं, संस्था के संचालक अजय मंजारिया ने बताया कि ये कोर्स महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं। वे इस कोर्स के माध्यम से कंप्यूटर साक्षर हो सकती हैं। अतः अधिक से अधिक महिलाओं को इस कोर्स का लाभ लेना चाहिए।

