
नर्मदापुरम / आज दिनांक 30 जुलाई को “विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस” के उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक साई एस कृष्ण थोटा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधि. (पुलिस) नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में पुलिस लाइन के वेलफेयर हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रशासक वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम प्रभा बाजपेयी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड ट्रैफिकिंग शैलेन्द्र कौरव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल, मंदीपनी विघालय पंवारखेडा (नशा मुक्ति अभियान) राजेन्द्र प्रसाद नागदेव, सिनियर एक्रेडभिक काउन्सलर (मानव अधिकार एवं उसकी गरिमा) डा. मयंक तोमर उपस्थित रहें। विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 30.07.26 को एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी निरी. राखी मौर्य द्वारा से किया गया। जिसमें उपस्थित पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारी, संदीपनी स्कूल की छात्राएं, आम नागरिक एवं सामाजिक गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहें।
कार्यशाला में उपस्थित शैलेन्द्र कौरव, आशु पटेल, राजेन्द्र नामदेव, डॉ. मयंक तोमर, प्रभा बाजपेयी एवं अनु. अधि. (पुलिस) नर्मदापुरम द्वारा मानव दुर्व्यापार क्या है एवं इसकी रोकथाम कैसे की जाए विषय पर अपने विचार व्यक्त किये एवं कार्यशाला में बताया गया कि तस्करी के क्या विशेष कारण हो सकते है एवं मानव दुर्व्यापार रोकनें व महिला सुरक्षा संबंधित हेल्प लाइन नबंर की जानकारी प्रदाय की गयी। कार्यक्रम में संदीपनी स्कूल की छात्राओं द्वारा मानव दुर्व्यापार पर नाट्य प्रस्तुती दी गई ।

