
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं जिला संगठन महासचिव मधुसूदन यादव की सहमति से चंदोन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमंत पटेल द्वारा चंदोन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। आशा है आप सभी के मनोनयन से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

