
नर्मदापुरम / आगामी अगस्त माह में आने वाले प्रमुख त्यौहार / स्नान पर्व 09 अगस्त को विश्व आदिवासी जनजाति दिवस, 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को ईद-मिलाद-उन-नबी, 27 अगस्त को स्नानदान पूर्णिमा, 28 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 29 अगस्त को कजलियां के अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम राजेश कुमार शुल्का ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्ड अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री शुक्ला ने आकिप खान (आईएएस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया, नीलेश शर्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी इटारसी, विजय राय अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी मालवा, देवेन्द्र प्रताप सिंह अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं नितिन कुमार टाले सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम तथा डॉ बबीता राठौर अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोहागपुर की ड्यूटी लगाकर अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट, स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है।

