
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए उन्तालीस हितग्राही मूलक कार्यों एवं एक सामुदायिक कार्य का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत पचलावरा में गुरुवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती सविता मालवीय, नसरीन बानो के द्वारा ग्रामीण जनों के सहयोग से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत पचलावरा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से उन्तालीस हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन गुरुवार को पूर्ण कर लिया गया इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि सात लाख इक्यानवे हजार तीन सौ उन्तालीस रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान बारह कार्य पूर्ण हुए हैं एवं अठाईस कार्य प्रगतिरत है। जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती निर्मला पटेल पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षिका श्रीमती हेमलता ठाकुर लिपिबद्ध करेंगें। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच प्रदीप मेहरा, सचिव नरेंद्र ठाकुर, ग्राम रोजगार सहायक भैया पटेल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

