
नर्मदापुरम / बारिश शुरू होते ही आवारा मवेशी सड़क पर आकर धमाचौकड़ी करते हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है। गुरूवार को हाका दल द्वारा रसूलिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 65 सांडों को नगर सीमा से बाहर किया गया है।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। गुरूवार को रसूलिया क्षेत्र से 65 सांडों को ट्रेक्टर ट्राली की मदद से नगर सीमा से बाहर किया गया। साथ ही पशु पालकों से आग्रह किया गया कि बारिश के दिनों में अपने पशुओं को घर पर ही बांधकर रखें। यहां वहां छोड़ देने से वे सड़क पर आकर बैठते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है।

