
नर्मदापुरम / प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। गुरूवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में पीएम आवास की लिस्ट में नाम जोड़ने, समग्र आईडी में नाम सही कराने, जल निकासी, पेयजल संबंधि, पेंशन चालू कराने, राशन कार्ड समर्पण करने आदि आवेदनों का तत्काल निराकरण कराया गया। आवदेकों की आॅन दा स्पाट समस्या का समाधान हो जाने पर वे खुशी खुशी लौटे।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नपाध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों का संतुष्टिपूर्ण समाधान होना चाहिए।
जनसुनवाई में उपयंत्री दीक्षा तिवारी, मुकेश जैन, आयुषी रिछारिया, स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी, पार्षदगण दुर्गेश चौधरी, नरेंद्र पटेल, बिंदिया मांझी, दीपिका कुलदीप राठौर, कंचन सेट्टी चौकसे आदि उपस्थित थे।

