नर्मदापुरम / लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी पर सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री गोविंद राय, सहकार्यालय मंत्री श्रीमती वंदना दुबे, पूर्व जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग गजेंद्र चौहान, राहुल ठाकुर, दुर्गेश मिश्रा, सुरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

