
नर्मदापुरम / सोनासावरी सरपंच के साथ ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें जिक्र किया कि ग्राम सोनासावरी में शहरी बिजली दर से बिल लिया जाता है। जिसका भुगतान ग्रामीणों के द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। लेकिन हमें इस चीज की कोई परेशानी नहीं है, लेकिन बिजली विभाग के द्वारा आए दिन अनियमित कटौती की जा रही है। क्या हम ग्रामीण जन मूर्ख हैं या हमसे किसी प्रकार का बदला लिया जा रहा है। जब हम लोगों से शहरी बिजली दर से बिल दिया जाता है, तो हमें बिजली भी शहर के हिसाब से ही दी जाए, बिजली विभाग के द्वारा जो अनियमित कटौती की जा रही है उसे रोका जाए। यदि यह कटौती नहीं रोकी गई तो भविष्य में हम लोग चक्का जाम करके शांति पूर्वक आंदोलन करेंगे एवं कोई भी ग्रामीण जन बिजली बिल का भुगतान नहीं करेगा।

