नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में 28 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. हर्षा चचाने, आर के चैकीकर, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रेमकांत कटंगकार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
इस अवसर का डॉ. हर्षा चचाने ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग हृदय में देश प्रेम की आवश्यकता है और अपने देश प्रेम को व्यक्त करने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित रहे।
कारगिल विजय दिवस के संबंध में अपनी व्यक्तिगत अनुभव छात्राओं से साझा करते हुए डॉ धर्मेंद्र सिंह ने सैनिकों के त्याग और बलिदान को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए डॉ श्रुति गोखले ने विजय दिवस का महत्व समझाते हुए शहीदों के प्रति श्रद्धा केभाव हृदय में धारण करने में बात कही।
आभार एनएसएस अधिकारी सुश्री काजल बाथरे ने किया। 2 मिनट के मोन धारण करने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश तेली, श्रीमती मनीषा बाघमारे, सुश्री रक्षा वरखड़े, सुश्री काजोल सेन, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. नारायण सिंह उपरेलिया, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. रफीक अली, अजय तिवारी, डॉ. अनूप सर्राफ, ईशा शास्त्री महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

