
नर्मदापुरम / आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर 2 पुरानी इटारसी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 पर ‘बाल चौपाल’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र के 6 बच्चों का जन्मदिवस अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संध्या मिश्रा एवं सहायिका सरिता केवट सहित अन्य कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक विशेष रूप से शामिल हुए। बच्चों ने केक व मिठाई काटकर तथा उपहार (गिफ्ट) प्राप्त कर अपना जन्मदिन मनाया।
बाल चौपाल के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य, समय पर टीकाकरण एवं प्रारंभिक बाल शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित माता-पिता ने आंगनवाड़ी केंद्र की इस सुंदर पहल की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाया।

