
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत रसूलिया ओर बड़ी पहाड़ियाँ रोड पर हुए एक्सीडेंट के दो मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया गया है पुलिस ने बताया कि रसूलिया क्षेत्र में कार क्रमांक एमपी 04 सी ए 2133 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाकर 3 मोटर साइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में फरियादी यश यादव बरखेड़ी बुधनी निवासी की रिपोर्ट पर क्रमांक एमपी 04 सी ए 2133 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वही दूसरा मामला बड़ी पहाड़ियाँ रोड का है, जहा पर कार क्रमांक एमपी 04 पीए 2904 के चालक के द्वारा फरियादी नवीन सिंह राजपूत की कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने फरियादी नवीन सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर कार क्रमांक एमपी 04 पीए 2904 के चालक नरेश जोगी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

