
नर्मदापुरम / पिपरिया के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पचमढ़ी रोड निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति के खाते से किसी अज्ञात आरोपी ने लिंक भेजकर 79,824 रूपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि फरियादी पुष्पा पति जगदीश हरमाड़े ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनके पति के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 79 हजार 824 रुपए निकाल लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बता दें कि पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को जागरूकता के लिए साइबर प्राइड से बचने मुहिम चलाई जा रही है इसके बाद भी नागरिक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं।

