

नर्मदापुरम / जिले के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर भोपाल पैदल मार्च के उद्देश्य से सेठानी घाट पर एकत्रित होने के दौरान जिला प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ किसानों से सतत संवाद बनाए रखा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन में किसान संगठनों के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए सकारात्मक संवाद स्थापित किया गया।
कलेक्टर श्री मिश्रा के किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा ना पहुंचने के निर्देशों के परिपालन में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों से आदमी संवाद किया गया। कलेक्टर ने स्वयं किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सोना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सदैव किसानों के लिए तत्परता के साथ खड़ा हुआ है किसी भी स्थिति में किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएग। किसानों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें निश्चित रूप से समाधान कर किसानों को आवश्यक राहत पहुंचाई जाएगी। इस दौरान संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री साइ कृष्ण एस. थोटा ने किसान प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम, धैर्य एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी।
जिला प्रशासन द्वारा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखा गया। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक तरीके से किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति विश्वास दिलाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के बल प्रयोग की आवश्यकता नहीं पड़ी और प्रशासन ने संवाद एवं आपसी विश्वास के माध्यम से स्थिति को सौहार्दपूर्ण बनाए रखा। जिला प्रशासन ने पुनः किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

