
नर्मदापुरम / केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में रविवार को बी.पी. और हृदय रोग से पीड़ित बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष हृदय रोग शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर समाज सेवी सुश्री भावना बिष्ट, नर्मदापुरम के सहयोग से लगाया गया। शिविर में न्यू साहू हार्ट केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज साहू अपनी सहायक टीम के साथ उपस्थित रहे। डॉ. साहू एवं उनकी टीम ने बंदियों के हृदय संबंधी रोगों की जांच की और उपचार व बचाव के उपायों की जानकारी दी।
जेल प्रशासन के अनुसार शिविर में कुल 90 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 60 पुरुष बंदी और 30 महिला बंदी शामिल थीं। जांच के दौरान 03 पुरुष बंदियों का ई.सी.जी. भी किया गया। शिविर में हृदय रोगों से बचाव, खान-पान और नियमित जांच के महत्व पर भी चर्चा की गई।
शिविर के दौरान जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी, उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकडे, सहायक जेल अधीक्षक संतोष सिंह हरियाल, अष्टकोण अधिकारी अर्पित चौधरी, जेल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिया तरूआ, श्रीमति इंदुराज साहू (मेलनर्स) सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

