नर्मदापुरम / नर्मदा शिक्षा समिति एवं नव अंकुर संस्था द्वारा नर्मदा शिक्षा समिति सभागार में समाज सेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रद्धेय एस एस ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता गण, व्यापारी गण, समाज सेवी एवं नगर के गणमान्य नागरिको ने स्व. ठाकुर साहब को श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की । जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पंडित भवानी शंकर शर्मा ने स्वर्गीय ठाकुर साहब से उनके परिवार के संबंधों के बारे में बताते हुए उनकी धार्मिक यात्रा के वृत्तांत को बताया। राष्ट्रीय कवि सुरेश उपाध्याय ने ठाकुर साहब से अपनी मित्रता एवं बचपन के संस्मरण को साझा किया। वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश पालीवाल, जितेंद्र तिवारी, के के जराठे, आर एस ठाकुर ने स्व. ठाकुर साहब से जुड़े हुए संस्मरण को बताते हुए उनके वैकुंठधाम जाने को अधिवक्ता संघ परिवार और शहर के लिए अकल्पनीय क्षति बताया। नव अंकुर संस्था की श्रीमती कीर्ति दीक्षित सैनी ने कार्यक्रम के प्रारंभ में ठाकुर साहब के पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती लीला बसंत सैनी, अधिवक्ता अरुण शर्मा, अजय सैनी, संतोष व्यास, लोकेश तिवारी, महेश सैनी, नमन तिवारी, मृदुला सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह ठाकुर, कवि महेश मूलचंदानी, अनिल अग्रवाल, आर एस यादव, ताहिर अली, अनंत तिवारी, संजय पांडे, सत्यम अदलिया, अभिषेक शुक्ला, विजय गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, दीपक सैनी, राजेंद्र सैनी, विकास अत्री, अभय सैनी, हर्ष दुबे, कृष्ण गुप्ता पुष्कर चौरसिया, विपिन चौरसिया, अक्षय सैनी, भूपेश थापक, आनंद थापक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

