
नर्मदापुरम / मंगलवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा की गई। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, उपयंत्री और निर्माण एजेंसी के संचालक, पार्षद प्रतिनिधि रोहित गौर उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव और सीएमओ वैभव देशमुख द्वारा निर्माण एजेंसी के संचालकों से निर्माण कार्यों से संबंधित वार्डवार वन टू वन चर्चा की गई। साथ ही जहां गतिरोध आ रहा है वहां के पार्षद, इंजीनियर्स एवं निर्माण एजेंसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण एजेंसी के संचालाकों को सख्त लहजे में संपूर्ण स्वीकृत निर्माण कार्य 30 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के संचालकों को आ रही समस्याओं का सभी समाधान किया गया।

