

नर्मदापुरम / दिनांक 23-26 जुलाई तक नीमच में आयोजित 30 वी राज्य स्तरीय एक्वाथलान एवं ट्रायथलॉन प्रतियोगिता हेतु नर्मदापुरम जिले का 21 सदस्यी दल कल दिनांक 22/07/26 को नीमच के लिए प्रस्थान करेगा। चयनित खिलाडी यश बाथरे, सरगम बाथरे, हर्ष सोनी, सर्वस्व मोटवानी, वीरेंद्र सराठे, नित्या निगोट, स्वयं राजदेव, अनंत शर्मा, सिद्धार्थ, अमय मिश्रा, निमिष साहू, अथर्व श्रीवास, आशुतोष श्रीवास, माधव चौकसे, दृश्य यादव, वेदांत दुबे, अगस्त यादव, रोशनी पांडे, कनक बड़कुर एवं आरोही रायकवार दल मैनेजर मनोहर सराठे प्रशिक्षक क्रमश: कमलेश बाथरे तथा श्रीमति कोमल राजदेव रहेंगे। जिला ट्रायथलान एवं एक्वाथालन रवाना होने के पूर्व संघ के चेयरमैन व विधायक विजयपाल सिंह से मिला। श्री सिंह ने सभी खिलाड़ियों का माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर व्यास सहित नर्मदा युवा संस्था अध्यक्ष मुकिल गुप्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, राजा चौकसे, वीरेन्द्र यादव, आशीष श्रीवास, महेंद्र सराठे, मुकेश निगोटे आदि उपस्थित रहे।

