
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में ’नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 21 जुलाई 2026 को महाविद्यालय परिसर में स्लोगन, रंगोली, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करना था।
प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने अपने मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवन के महत्व को दर्शाया गया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. भारती दुबे, डाॅ. आर के चैकीकर, संयोजक डाॅ. रश्मि श्रीवास्तव, डाॅ. रागिनी सिकरवार, डाॅ. मनीषा तिवारी, डाॅ. प्रगति जोशी, डाॅ. प्रदीप सिंह चैहान, कु. काजल बाथरे, डाॅ. विजया देवासकर, डाॅ. राहुल चैहान, पूजा गोस्वामी महाविद्यालयीन स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

