
सिवनी मालवा / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम चुनाव में ऐतिहासिक विजय के पश्चात पूर्व जनपद अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने अपने निज निवास स्थित कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल की पुत्री सलोनी अग्रवाल का माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने कहा कि समाज में युवा पीढ़ी का सम्मान और प्रोत्साहन सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने भी सलोनी अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

