

नर्मदापुरम / आज दिनांक 21?7/2026 को रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” विशेष अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला नर्मदापुरम में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, निबंध पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा । नशे के दुष्परिणामों के बारे में रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल एवं उप निरीक्षक पहलाद सिंह प्रजापति तथा स्कूल प्रचार श्रीमती अर्चना मिश्रा द्वारा नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किये एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया छात्र-छात्राओं के अभिभावक जो उन्हें लेने आए थे। स्कूल के बाहर उनको भी नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया तथा नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बनने प्रेरित किया।

