

नर्मदापुरम / ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अतिक्रमण की कार्रवाई से प्रभावित गरीब परिवारों एवं दुकानदारों को सम्मानपूर्वक नया स्थान एवं नई दुकान आवंटित की जाए, ताकि उनके रोजगार और आजीविका पर संकट न आए।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी, जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह, जिला महामंत्री अंशुल राय, नगर अध्यक्ष रवि शर्मा, नगर उपाध्यक्ष आशीष चौहान एवं रोहित अहिरवार, नगर मंत्री रजत पटेल एवं विजय मेहरा, जिला मीडिया प्रभारी पं. दीपक उपाध्याय तथा सुखतवा ब्लॉक से मोहित उइके (तहसील महामंत्री), रोहित नायक (ब्लॉक अध्यक्ष), जयंत यादव (ब्लॉक उपाध्यक्ष), आशु यादव, अभिषेक साहू एवं शरद उदयपुरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल का संकल्प है कि गरीब, शोषित एवं जरूरतमंद परिवारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

