
नर्मदापुरम / जिले मे लगातार हो रही चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम व्दारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मोबाईल चोरी के मामले का खुलासा किया गया। दिनाँक 16/07/2026 को ग्राम बीकोर और भटवाड़ा के बीच बने एक मकान में रह रहे मजदूरो के सात मोबाईल चोरी होने की सूचना पर थाना माखन नगर में अप.क्र.- 518/26 धारा- 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं पुलिस टीम के व्दारा सरहदी थानो को सूचना देकर नाकाबंदी करवायी गई। जो थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस व्दारा संदेह के आधार पर चार लोगो को अभिरक्षा मे लिया गया। पूछताछ पर चारो संदेही विशाल, गुड्डूलाल, समीर, क्रिस पारधी के व्दारा मोबाईल चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। जो सभी संदेहियो को थाना माखननगर मे गहन पूछताछ पर सभी के व्दारा चोरी किये मोबाईल बीकोर नहर के पास झाडियो में छुपाना बताया गया एवं निशानदेही पर सात मोबाईल बरामद कराये गये पुलिस के व्दारा चारो आरोपियो से चोरी गये सात मोबाईल कुल कीमत – 50,000 रूपये के जप्त किये गये है ।
गिरफ्तार आरोपी –—–
1. विशाल पिता राकेश पारधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम ।
2.गुडडूलाल पिता सागरचंद पारधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम ।
3. समीर पिता सबरसिंह पारधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम ।
4. क्रिस पिता राकेश पारधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह, उनि आकाशदीप पचाया, उनि अशोक वरबडे, प्र. आर. अजय, प्र. आर. आशीष शर्मा, आर. शुभम राय, आर. रविन्द्र, आर. रोहित गौर, आर. राहुल पवार एवं थाना देहात नर्मदापुरम के सउनि लक्ष्मण अमोल्या, आर. अनिल, आर. कपिल, आर. जितेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।

