नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रगोपाल मलैया के निवास पर आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता अमित खत्री ने आगामी नगरपालिका चुनाव जीतने पर जोर दिया। वही अशोक अहिरवार ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आव्हान किया। वरिष्ठ नेता श्याम दुबे ने वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन में ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं में शामिल करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनोखी राजोरिया, अरुण दीक्षित, श्याम दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, विजेंद्र राजपूत, कुलदीप राठौर, प्रकाश यादव, खुशबु मूलचंदानी, रवि अहिरवार, दिलीप अहिरवार, जीतेन्द्र गोरेले, राजीव नामदेव, नीरज सैनी, कांता मेहरा, लखन रघुवंशी, कीर्ति मिश्रा, देवेंद्र रिठौरिया, गौरव चौधरी, सिराज खान, मंडलम अध्यक्ष मीना वर्मा, गुलाम हैदर, मंजुल मणि ढिमोले, तुकाराम यादव, जागेश यादव, रिजवान खान, अफजल, ज्योति मालवीय, रामगोपाल मालवीय, सौरभ राय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

