

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा तहसील के ग्राम जीरावेह में शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्रीराम करोंजिया के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) जीरावेह द्वारा जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्विद्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला जीरावेह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया तथा विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी कराया गया।
शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार एवं नियमित योग के महत्व की जानकारी दी गई। योग सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे उन्हें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में डॉ. वैशाली लोवंशी (CAMO), रेखा गौर (दवासज), शिवानी गुजर (योग सहायिका), शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विनोद रघुवंशी तथा महेश रघुवंशी उपस्थित रहे।
शिविर का लाभ कुल 20 लाभार्थियों ने प्राप्त किया। आयुष विभाग ने बताया कि इस प्रकार के जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा पद्धति, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

