नर्मदापुरम / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर नर्मदापुरम ग्रामीण के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना नर्मदापुरम ग्रामीण के सेक्टर मेहरागांव के द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत कक्षा 6से 8 की 14 से 18 वर्ष स्कूली बालिकाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक व जागरूकता भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शासकीय प्रणालियों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है । किशोरी बालिकाओं के दल द्वारा ग्राम पंचायत मेहरागांव का भ्रमण किया गया। ग्राम पंचायत सचिव योगेश गौर द्वारा बालिकाओं से चर्चा की गई। जिसमें ग्राम पंचायत कार्यप्रणाली को समझाया गया। महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती लता नागराज भ्रमण के दौरान बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन के विषय में समझाइस दी। उक्त कार्यक्रम में मेहरागांव की समस्त कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

